अमरोहा, मार्च 30 -- नए शैक्षिक सत्र 2026-27 को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक अप्रैल से बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नया सत्र शुरू होगा। इस बार स्कूल चलो अभियान को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया है। पहले यह अभियान मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा तक सीमित था, लेकिन अब इसे माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की संख्या बढ़ाना और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार कक्षा आठ के बाद लगभग काफी संख्या में छात्र-छात्रा पढ़ाई छोड़ देते हैं। 90 प्रतिशत छात्र ही कक्षा नौ में प्रवेश लेते हैं। इसका मतलब है कि काफी संख्या में छात्र आगे की पढ़ाई से बाहर हो जाते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष रूप से कक्षा आठ से नौ में प्रवेश बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कि...