कुशीनगर, अप्रैल 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दुबौलिया थानांतर्गत ग्राम पंचायत बेसौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने रविवार/ सोमवार की रात निशान बनाया। सोमवार को स्कूल खुला तो अंदर का नजारा देख अध्यापक दंग रह गए। चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखा एलपीजी सिलेंडर, पंखा, आंगनबाड़ी का सामान, टुल्लू पंप सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बेसौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को पढ़ाई के बाद छुट्टी हो गई थी। रविवार को अवकाश के कारण स्कूल बंद रहा। सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार वर्मा सुबह करीब साढ़े सात बजे विद्यालय खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि विद्यालय का मुख्य ताला टूटा हुआ है और पीछे की खिड़की भी क्षतिग्रस्त है। अंदर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.