फरीदाबाद, जून 18 -- नूंह, सरसमल। जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित आठ दिवसीय व्यावसायिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 50 युवाओं ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की जानकारी हासिल की। प्रतिभागियों को दुर्घटना के समय तत्काल सहायता और प्राथमिक उपचार के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं के दौरान सही तरीके से सहायता पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित लेन में वाहन चलाने, तेज गति से बचने, ओवरलोडिंग नहीं करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग...