बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 2 को मनेगा प्रवेशोत्सव आंगनबाड़ी केंद्रों से पासआउट 16440 छात्रों को किया जाएगा नामांकन सेविका व सहायिका अपने छात्रों को नामांकन के लिए लेकर पहुंचेंगी स्कूलों में डीईओ ने स्कूलों में उत्सवी माहौल बनाए रखने का दिया आदेश फोटो : स्कूल : स्कूल में पढ़ते बच्चे। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिले के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में दो मई को धूमधाम के साथ प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से पासआउट हुए 16 हजार 440 बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए सभी विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों और संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.