लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के परिषदीय एवं माध्यमिक स्कूलों में 16 से 20 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बुधवार को सभी मंडलीय संयुक्त एवं सहायक शिक्षा निदेशकों समेत जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कर दिया है।बेसिक एवं माध्यमिक के लिए अलग-अलग जारी सर्कुलर में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में 16 अप्रैल को 70 फीसदी से अधिक उपस्थिति वाली बालिकाओं के अभिभावकों (माता-पिता) को सम्मानित किया जाए। केजीबीवी में मानव श्रृंखला बनाई जाए जबकि 17 अप्रैल को बालिकाओं से महिला विभूतियों के जीवन पर आधारित लघु नाटिका, लोकगीत लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.