गिरडीह, अप्रैल 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा (तिहाड़ा सीमाना) गांव के एक युवक ने अपने साथ हुई गंभीर आपराधिक घटना के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अशोक कुमार मंडल पिता- केवल मंडल जो बीएमएलटी के छात्र हैं, ने अपने आवेदन में बताया कि 01 अप्रैल की सुबह करीब 9:15 बजे उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने आवाज लगाकर उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही वे घर से बाहर निकले, पहले से मौजूद 60-70 लोगों की भीड़ में शामिल असमाजिक तत्वों ने उन्हें जबरन पकड़ लिया। पीड़ित के अनुसार, भीड़ ने उन्हें घेरकर धमकाया और करीब 50 कदम तक गली से ले जाते हुए गमछे का फंदा लगाकर जान से मारने की नीयत से जंगल की ओर ले जाया गया। वहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया तथा गोली मारने और काट देने की धमकी दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.