समस्तीपुर, जनवरी 15 -- मोहनपुर। थाना क्षेत्र के दशहरा मांझा गांव से पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को बुधवार की रात गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस आशय कि जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि एएसआई पवन झा के नेतृत्व में दशहरा मांझा गांव से शिबू राय को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था। उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.