मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरनगर। विद्युत पेंशनर्स परिषद जनपद शाखा मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव लिंक रोड स्थित एक हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर परिषद की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ, जिसमें शिव कुमार त्यागी को अध्यक्ष एवं योगेंद्र कुमार शर्मा को पुन: सचिव चुना। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। परिषद द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश चंद यादव और क्षेत्रीय मुख्य...