गिरडीह, मार्च 26 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों की पहली बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में नगर विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार संथालिया ने की, जबकि उपाध्यक्ष विनीता कुमारी समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में नगर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई तथा सभी प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.