रिषिकेष, मार्च 28 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें ही विकास का आईना होती हैं। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में तमाम सड़कों का कार्य किया गया है और बचे हुए मार्गों का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। शनिवार को गुमानीवाला वार्ड 14 में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर आकाशीय भैरव मंदिर मुख्य मार्ग एवं आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल मार्ग निर्माण कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य की कुल लंबाई 2.14 किलोमीटर है तथा इसकी अनुमानित लागत लगभग 179.49 लाख रुपये है। कहा कि इन मार्गों के निर्माण के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे, जो अब शीघ्र ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को समर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.