लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, संवाददाता। एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत सरोजनीनगर क्षेत्र के कई गांवों में मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम आईआईटी कानपुर की अगुवाई में आयोजित हुआ। प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव और संयोजक डॉ. पूजा शुक्ला की अगुवाई में शिक्षकों की टीम ने कल्ली पूरब, कल्ली पश्चिम, परवर पूरब, परवर पश्चिम, जेतीखेरा, माती व मेमोरा गांवों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, छात्रवृत्ति योजनाओं और करियर विकल्पों की जानकारी दी। इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.