भभुआ, जून 24 -- जिला परिषद की बैठक में योजनाओं की समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने दिया निर्देशन

बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में बुधवार को हुई जिला परिषद की सामान्य बैठक (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद की सामान्य बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में ग्रामीण सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा व स्वच्छता तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई।

अध्यक्ष का दिशा-निर्देश इस दौरान जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित जिला परिषद सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को अफसरों के समक्ष रखा। जिला परिषद अध्यक्ष ...