रामगढ़, मार्च 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। चार दिनों तक चलने वाले आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ का समापन प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। बुधवार की अहले सुबह छठ व्रतियों ने उगते सूर्य यानी भुवन भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर अपनी कठिन तपस्या पूर्ण की। इस दौरान शहर के विभिन्न छठ घाटों, सरोवरों, तालाबों और डैमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंगलवार की संध्या अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पूरी रात जागरण करते हुए बुधवार की भोर का इंतजार किया। जैसे ही सूर्य की पहली किरणें निकलीं, घाटों पर उपस्थित व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ अर्घ्य अर्पित किया। वातावरण छठ मैया की जय के जयघोष और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। घरों के आंगन से लेकर सार्वजनिक जलाशयों तक, हर जगह आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। व्रतियों के साथ उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.