प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमा का कराया नगर भ्रमण
चंदौली, जून 30 -- चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। मारूफपुर स्थित श्री सती गरीब ब्रह्म मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित मृत्युंजय महादेव शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार की शाम को मूर्ति नगर भ्रमण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें दर्जनों ग्रामीण उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए शामिल रहे।मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयोजित मूर्ति नगर भ्रमण से पूर्व काशी से आये कर्मकांडी वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजन कार्यक्रम किया गया। मूर्तियों को सजे हुए रथ पर रखकर डीजे एवं बैंड बाजे के साथ मंदिर परिसर से मारूफपुर के पश्चिमी छोर पर स्थित ढीह बाबा मंदिर पहुंची। जहां से मां काली मंदिर होते हुए रामजानकी बाबा कीनाराम रामशाला पहुंची।रामशाला के पुजारी तिलकधारी शरण ने पूजन किया। बुधवार को आज मूर्ति स्थापना, संत सेवा, भंडारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.