बदायूं, अप्रैल 1 -- गांव मेवली में प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में माता सीता की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन वृंदावन से आए कथावाचक पंडित गोपाल शास्त्री ने धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके साथ ही अनुष्ठान कर पीट वस्त्रधारी श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कथा के माध्यम से उन्होंने बताया,प्रभु राम एवं रावण के बीच युद्ध, लक्ष्मण शक्ति का वर्णन किया। कहा,धर्म के मार्ग पर चलने वाले मनुष्य की बुद्धि एवं विवेक हमेशा शुद्ध इंद्रियों के साथ रहता है। इसलिए धर्म के मार्ग पर चलें। प्रमोद कुमार एडवोकेट,अमर सिंह, होतीलाल, राजेश सिंह, दीवान सिंह, अवधेश, भुवनेश, नरेश, टीपू का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...