लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम कैमहरा में स्थित सांम्ब सदाशिव श्री पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में 26 फरवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के क्रम में बुधवार को भव्य शिव बारात निकाली गई। शिव बारात को लेकर पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। शिव बारात गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजन-कीर्तन के मधुर स्वरों के बीच श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बारात में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी देखने को मिली। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि नव-निर्मित मंदिर में वीर हनुमान, भगवान गणेश, भगवान शिवलिंग, नंदी जी, पार्वती जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की विधि-विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.