प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- आसपुर देवसरा के विक्रमपट्टी गांव के नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को रथयात्रा निकाली गई। मंदिर स्थल से निकाली गई रथयात्रा पूरे इलाके में घूमी और जगह जगह रथयात्रा रोककर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। नवनिर्मित मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित कराएंगे। इसी क्रम में बुधवार को मां दुर्गा समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रथयात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई मां दुर्गा की रथयात्रा मंदिर से कबीरपुर होते हुए आस-पास के दर्जनभर गांव से गुजरी। गुरुवार को मूर्ति न्यास एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नगर भ्रमण सह रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गूंज उठे जयकारा जिसमें आचार्य ...