प्राण-प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहन
गया, जून 24 -- नगर पंचायत डोभी के सेवईचक गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में 3 जुलाई से होने वाले शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ के शुभारंभ को लेकर बुधवार को विधि-विधान से ध्वजारोहण किया गया। आचार्य पंडित जनेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में ध्वज स्थापित किया। ध्वजारोहण से पूर्व भूमि पूजन स्थल से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बकसोती, मटनमोड़, सेवईचक, महकार सहित आसपास के गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः भूमि पूजन स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 3 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.