बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर। नगर के रामलीला मंदिर के बगल श्रीराम जनकी मंदिर कश्यप समाज पर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में भक्तों ने शुक्रवार सुबह सुंदरकांड पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव की खुशियां मनायीं। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख समृद्धि की कामना की। भंडार देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर मंदिर परिसर के अध्यक्ष बजरंगी लाल, महामंत्री रामप्यारे कश्यप व कोषाध्यक्ष विजय कुमार कश्यप सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...