पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बड़कागांव के संगम तट पर नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन समिति ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ नगर भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने शिव लिंग व शिव परिवार की प्रतिमाओं के साथ नवनिर्मित मंदिर स्थल संगम तट से नगर भ्रमण कार्यक्रम का आरंभ कर बड़कागांव, खनवां, रजवाडीह, पोखराहा व जमुने होते हुए पुनः मंदिर स्थल पर पहुंचे। इस दौरान हर हर महादेव एवं ऊं नम: शिवाय के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीण ने घर से निकलकर समिति व श्रद्धालुओं के जत्थे का स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने उन्हें आठ मार्च को प्राण प्रतिष्ठा व महा भंडारा के लिए आमंत्रित किया। आचार्य पंडित हृषिकेश पांडेय पराशर के नेतृत्व में पंडित शिवम कुमार पांडेय व पंडित प्रदीप पांडेय उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.