बदायूं, फरवरी 20 -- बिसौली। नगर के दबतोरी रोड स्थित ग्रीन फेस-दो कॉलोनी में नवनिर्मित हनुमानजी महाराज मंदिर में भक्त शिरोमणि हनुमान एवं उनके आराध्य राम, माता जानकी, भ्राता लक्ष्मण की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर में मंदिर से सुसज्जित प्रतिमाओं का भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। शोभायात्रा में भजन कीर्तन, ढोल नगाड़ों और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर दिव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगरवासियों ने इसे आध्यात्मिक एकता और श्रद्धा का प्रतीक बताते हुये आयोजन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.