सहारनपुर, अप्रैल 30 -- सहारनपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाग शिवाला स्थित श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पंचम दिवस पर शहर आध्यात्मिक आभा से आलोकित रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा व वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो उठा। धर्म सम्राट करपात्री महाराज के परम शिष्य एवं आचार्य पंडित राम शंकर शुक्ल (प्रयागराज) के सानिध्य में सभी अनुष्ठान विधि-विधान से सम्पन्न हुए। इस दौरान माता हिंगलाज सहित विभिन्न देवी-देवताओं के विग्रहों का पात्र पूजन, शस्त्र-शास्त्र पूजन, वास्तु पूजन और शय्याधिवास संस्कार संपन्न कराए गए। सहारनपुर के विद्वान आचार्यों द्वारा गणेश, गौरी, नवग्रह व सर्वत्रभद्र वेदियों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया गया। यह भी पढ़ें- हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न प...