रांची, अप्रैल 17 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के सेरो एरगोड़ो गांव स्थित नवनिर्मित शिव और बजरंगबली मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस दौरान 551 कुमारी कन्याओं और सुहागवती महिलाओं ने कलश धारण कर गांव का भ्रमण किया। कलशयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बस्ती होते हुए चनकोपी नदी घाट पहुंची, जहां गणेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल संग्रह करवाया। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश को स्थापित किया गया। शोभायात्रा में मुखिया महावीर उरांव, नरकोपी मंडल अध्यक्ष विजय साहू व तेजू दास समेत दर्जनों ग्रामीण हाथों में पताका लिए जयघोष करते चल रहे थे। यह भी पढ़ें- अखंड हरीनाम संकीर्तन को लेकर निकली कलश यात्रा धार्मिक अनुष्ठान गणेश म...