उन्नाव, जून 6 -- मोहान। मोहान के सलखेमऊ मोहल्ला स्थित फुलवैया महादेव मंदिर से धूमधाम से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाजे बाजे के साथ गुरुवार सुबह शिव शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से होकर जागेश्वरनाथ, तिलकनगर हनुमान जी, राधा कृष्ण, हरिहर बाबा मंदिर समेत रास्ते में कई मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की गई। यात्रा में भक्त फूलों की वर्षा करते हुए नाचते गाते झूमते रहे। कई जगह भक्तों ने शर्बत, बूंदी व कोल्ड ड्रिंक्स आदि वितरित किया। यात्रा दौरान हर हर महादेव, जय शिव शंकर के जयकारे लगते रहे। यात्रा मंदिर पर पहुंचने के बाद हवन पूजन कर मूर्तियों की स्थापना कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूड़ी सब्जी, खीर व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, छुन्ना, समरजीत, राधेश्याम, कपिल, विक्की व अजय समेत सैकड़ों महिला पुरुष भक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.