प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेपुरा रामपुर विश्वनाथ शनिचरी बाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में माता पार्वती एवं हनुमानजी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर रेपुरा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जैतपुर काली मंदिर के समीप अवस्थित संगम घाट पहुंची। यज्ञाचार्य पंडित रामरतन तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 251 श्रद्धालुओं ने जलबोझी की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं का जत्था जैतपुर और रेपुरा होते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटा। 'हर-हर महादेव', 'जय श्री राम', 'जय बजरंगबली' और 'जय माता दी' के जयकारे से इलाका गूंज उठा। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प की वर्षा की। जत्था के मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ चार दिवसीय यज्ञ का शुभारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.