धनबाद, मार्च 20 -- पाथरडीह अजमेरा बंगाली कोठी स्थित श्रीश्री मां मनसा देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ हो रहा है। इसे लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। 108 कलश लिए महिलाएं चल रहीं थीं। जय मां मनसा, जय माता दी, ॐ नम शिवाय उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, हाटतल्ला, न्यू माइंस, रिवर साइड लाल मैदान, चिटाई धौड़ा होते हुए श्री सूर्यधाम दामोदर नदी तट पर पहुंची। जहां महायज्ञ के यज्ञाधीश गोल्डमेडलिस्ट आचार्य डॉ मोहन भट्टाचार्जी अपने सहयोगी पंडितों के साथ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ जल भरनी कार्यक्रम सम्पन्न कराया। कलश यात्रा पुनः वापस यज्ञ मंडप पहुंची। मौके पर यज्ञ समिति के सुरेश कुमार, बापी बाउरी, संजय सिंह सहित दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.