कटिहार, जनवरी 23 -- आजमनगर एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के जलकी पंचायत अंतर्गत जलकी गांव में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महिलाओं व युवतियों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर 500 से अधिक महिलाओं तथा युवतियों ने महानंदा नदी से कलश में जल भरकर आस पास के गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। आयोजन को लेकर गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...