धनबाद, मार्च 22 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गोसाईंडीह काली मंदिर परिसर में रविवार को अध्यक्ष मोहन राय की अध्यक्षता में मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें श्री हनुमान मंदिर में 25 से 27 मार्च के बीच प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ आयोजित कर श्री राम दरबार एवं श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। 25 को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 26 को नगर भ्रमण एवं 27 को भंडारा के साथ पूर्णाहुति होगी। सभी प्रतिमाएं बनारस से पहुंच गई हैं। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, एनपी सिंह, भोला लाल, इंद्रदेव पासवान, कामदेव रजक, एके गुप्ता, विष्णु चौरसिया, गणेश गिरि, विकास गिरि, विनोद गुप्ता, ओम प्रकाश, ज्ञानेंद्र वर्मा, गौतम सिकदर, टीपी सिंह, रामा सिंह, श्याम सिंह, कपूर गिरि मिथुन गिरि आदि मौजूद थे।

हि...