समस्तीपुर, मई 3 -- चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत हजपुरवा पंचायत के वार्ड 17 करूआ गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में 5 दिवसीय मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन महादेव, हनुमान और राधे कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई। विधि विधान व धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसमें मुख्य यजमान जितेंद्र प्रसाद, नंद किशोर सिंह, अरुण सिंह, वीरेंद्र ठाकुर आदि थे। आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग शिव मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा पाठ के लिए उत्साहित थे। बताया गया है कि जनसहयोग से करूआ में लाखों रुपए की लागत से शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। वहीं बनारस से प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करने के लिए लाया गया है। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.