गाजीपुर, जनवरी 1 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ (प्रतिष्ठा द्वादशी) पर एकल श्रीहरी मंदिर रथ उत्सव विभाग की ओर से नगर के अम्बेडकर नगर स्थित शीतला माता मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम के जयकारे पूरे नगर में गूंजते रहे। यात्रा सैदपुर मेन रोड, शाकंभरी रोड, मेन मार्केट, उत्तर बाजार, हरी चौराहा, पश्चिम बाजार, रानी चौक, पीपा घाट रोड होते हुए श्री श्री 1008 बाबा श्यामदास महाराज की तपोस्थली रंगमंहल मंदिर परिसर पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रथ पर प्रभु श्रीराम माता जानकी की प्रतिमा विराजमान थी। कार्यक्रम में विहिप के राजकिशन जायसवाल, आरएसएस के भोला गुप्ता, सुधीर पाटिल, हरीशरण, अजय वर्मा सहित क्षेत्र की महिलाएं और बजरंग दल, आरएसएस, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.