बुलंदशहर, फरवरी 5 -- पहासू ब्लाक परिसर में बन रहे मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तीसरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठान हुए तथा वेद मंत्रों के बीच यजमानों ने हवन कुंड में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। हरिद्वार तथा हरिगढ़ से पधारे आचार्यों के निर्देशन में चल रहे कार्यकम के दौरान आचार्य आकाश शास्त्री ने बताया गया कि भोले आदिदेव महाराज हैं तथा सृष्टि में उनकी कृपा से ही कार्य पूर्ण होते हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दिवा रानी, मुनेश कुमार,नरेंद्र शर्मा,विकास कुमार शर्मा,जगनेश चौधरी,रामपाल सिंह,बीना तेवतिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.