आरा, मार्च 7 -- आरा, संवाद सूत्र। शहर के नाला मोड़ स्थित सीके रोड के श्री विश्वनाथ शिव मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य जलभरी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या की सहभागिता के बीच यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गांगी सूर्य मंदिर पहुंची। वहां से श्रद्धालुओं ने जल भरकर पूजा-अर्चना की और पुनः यात्रा आगे बढ़ी। जलभरी यात्रा गांगी सूर्य मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां आरण्य देवी मंदिर, शीशमहल चौक और सिंडिगेट मार्ग से गुजरती हुई पुनः श्री विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान महिलाओं और युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। कई श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर और हाथों में जल लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.