रुद्रपुर, मार्च 21 -- शांतिपुरी, संवाददाता। ग्राम नंबर चार स्थित प्राचीन वटवृक्ष देवी मंदिर के नवनिर्माण के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान संपन्न होने पर शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीण महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से माता का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर समिति ने सभी भक्तों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और घरों के लिए प्रसाद भी वितरित किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान उपाध्यक्ष शंकर दत्त जोशी, सचिव प्रकाश चंद जोशी, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.