भागलपुर, अप्रैल 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। लगमा पंचायत के ब्रह्मचारी गांव स्थित ब्रह्मचारी ब्रह्मदेव स्थान में नवनिर्मित ब्रह्मचारेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा पूजन संपन्न हुआ। पूजन के उपरांत जयकारों के बीच मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए। मंदिर के पट खुलते ही दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। आयोजन समिति के संजय यादव ने बताया कि बुधवार को कथा का समापन होगा। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन इसके पश्चात गुरुवार को हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात में भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.