चंदौली, अप्रैल 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर नबई बस्ती आलुमिल वार्ड नंबर तीन में नवनिर्मित काली मंदिर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा के पहले मॉ काली की प्रतिमा को डोली में रखकर नगर भ्रमण कराया। इस दौरान आलुमिल से होते हुए नगर के प्राचीन काली मंदिर तक श्रद्धालुओं ने मॉ काली की प्रतिमा का भ्रमण कराया। इसमें दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। वार्ड नम्बर तीन अलीनगर नईबस्ती स्थित काली माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और शतचण्डी महायज्ञ बीते 28 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। आयोजक अजय जायसवाल ने बताया कि 28 मार्च को शोभायात्रा कलश यात्रा, 29 मार्च को मण्डप प्रवेश पंचांग पूजन, 30 मार्च को अग्नि स्थापना हवन पूजन, 31 मार्च नित्य पूजन और अधिवास का आयोजन किया गया था। इस क्रम में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा के पहले मॉ काली की प्रतिमा को नगर भ...