लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- कस्बे के मंदिर में चल रही प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव समेत परिवार का वैदिक पूजन आचार्यों ने कराते हुए डीजे,भांगड़ा के साथ शिव बारात निकाली। सैकड़ों श्रद्धालुगण शिव भक्ति में डूबकर नाचते गाते जयकारे लगाते हुए ट्रैक्टर ट्राली और बाइकों से पांच मंदिरों सहित गजमोचन नाथ धाम तक पहुंचे। वैदिक मंडल के आचार्य शशांक मिश्रा ने आचार्यों के साथ मंत्रोच्चार करते हुए सुबह भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी महराज समेत उनके पूरे परिवार को सहस्त्र धारा स्नान कराया। सभी मूर्तियों को मुख्य यजमान हरीराम पांडे ने वस्त्र पहनाकर, श्रृंगारित करते हुए धूपदीप, दीपक से पूजन किया। शिव बारात में नेग निछावर भक्तों ने किया। मूर्तियों को आचार्यों ने शिव बारात के लिए ट्रॉली और ट्रैक्टर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.