प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर हुआ भण्डारा
बाराबंकी, मार्च 7 -- निन्दूरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहरौली के अंबरपुर गांव स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। अमरेश्वर महादेव के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत में राम चरित मानस का पाठ किया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्रीश रावत, दीपक यादव आदि भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर नीरज कुमार, सुजीत रावत, आदेश कुमार आदि सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.