मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- छपार। गांव छपार में पीठ बाजार में स्थित प्राचीन मंदिर में स्थित प्रभु श्रीराम की मूर्ति खंडित हो गई थी। जिसके चलते दोबारा मंदिर परिसर राम सीता की मूर्ति स्थापित करने के लिए हरिद्वार से मूर्तियां लगा गई। शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद ग्रामीणों के द्वारा बैडबाजों व म्यूजिक सिस्टम के साथ रामसीता की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर बस स्टैंड, पीएनबी तिराहा, सिमर्थी मार्ग, बालाजी मंदिर, शिव चौक मंदिर, पुराना बाजार, होली चौक से होकर मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद पुरे विधि- विधान के साथ मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया। इस दौरान नन्दकिशोर गुप्ता, अनुज गोयल, आशीष गोयल, तपेश शर्मा, सुमित पाल, गोल्डी गोयल, विपिन गोयल, संजय कौशिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.