कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। छोटा सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर में महिला पतंजलि योग समिति ने मंगलवार को प्रातः योग शिविर का आयोजन किया। महिला पतंजलि योग समिति हरिद्वार उत्तराखंड की राज्य प्रभारी सीमा जौहर और केंद्रीय कार्यकारिणी की साध्वी देवादिति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य कार्यकारिणी की सदस्य सुशीला की अध्यक्षता में हुए आयोजन में प्राणायाम, आसन और औषधियों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। महिला पतंजलि योग समिति की बहनें धनवंती देवी गैरोला, मीना नौटियाल, रंजना भाटिया, सीमा सिंह, सोनिया, उर्मिला सिंह, सुषमा शुक्ला, हीरा शर्मा, तारा, मालती पाल और विजय लक्ष्मी के अलावा राघवेंद्र, संजय ऑडिच्या, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.