सहरसा, जून 22 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पर रविवार को सिमरीबख्तियारपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। योग साधिका सोनाली राज ने विभिन्न कठिन योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की प्राचीन भारतीय पद्धति है। नियमित योगाभ्यास तनाव, चिंता तथा कई बीमारियों से बचाव में सहायक होता है। साथ ही योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर भी चर्चा की गई। योग शिविर में गूंजा करें योग-रहें निरोग का संदेश:सलखुआ। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर ...