हाजीपुर, मार्च 16 -- पातेपुर । संवाद सूत्र पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर ब्रह्मस्थान परिसर में होने वाली अखंड अष्टजाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा। सोमवार को सुबह ही कुंवारी कन्याओं ने बैंड-बाजों के साथ डभैच्छ स्थित प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर बाबा देवेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंची। जहां पहले से पहलेजा से लाए गंगा जल टैंकर द्वारा मंगाई गई थी। जिसे आचार्यों द्वारा मंत्रों द्वारा शुद्धिकरण के बाद 251 कन्याओं ने जल को कलश में भरकर 07 किलोमीटर बैंड बाजों के साथ प्राणपुर यज्ञस्थल पहुंचा। जहां कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराई गई। इस कलश शोभा यात्रा मे समस्त प्राणपुर ग्रामवासी महिला पुरुष मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...