वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। प्राणघातक हमले के मामले में चार आरोपियों को जमानत मिल गई। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) सुधाकर राय की अदालत ने बुधवार को हुकुलगंज की शोभा पटेल, विनोद पटेल, मनीष पटेल एवं मोनू पटेल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। ये सभी प्राणघातक हमले के मामले में आरोपी हैं। आरोपियों की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तिथि पांच मई तय की गई है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव और चंद्रबली पटेल ने अपना पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार हुकुलगंज निवासी बंटी ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.