प्राणघातक हमले के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
गोरखपुर, जून 18 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। फत्तेपुर कौवाडील गांव में रितेश यादव पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। घायल की मां पानमती देवी ने एसएसपी और रौशन यादव के पिता सरवन यादव ने सीओ गोला को प्रार्थना पत्र सौंपकर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि तीन नामजद आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। साथ ही विवेचना की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जांच किसी अन्य अधिकारी से कराने तथा सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.