हरिद्वार, सितम्बर 30 -- 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में देश-विदेश से करीब तीन हजार विद्वान और शोध छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को व्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप के समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों और स्वयंसेवकों की बैठक बुधवार को प्रदर्शन कला विभाग में हुई। मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव और संयोजक डॉ. गौतम के मार्गदर्शन में हुई बैठक में मंच संचालन, सज्जा, अतिथि स्वागत, तिलक, शंखनाद, दीप प्रज्वलन, कुलगीत, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, उद्घाटन सत्र और अतिथि सम्मान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। स्वामी आर्षदेव ने समन्वयकों और स्वयंसेवकों से कर्तव्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता और सेवाभाव के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा।विशेष सा...