प्राची ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता कांस्य
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- जौनपुर, संवाददाता। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के नौ एथलीटों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 ट्रायथलॉन इवेंट में मछलीशहर के माधोपुरवा गांव निवासी प्राची यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्राची यादव महेंद्र यादव की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक संतोष कुमार, जिलाजीत यादव और अजित यादव के साथ अपने माता-पिता को दिया। प्राची ने कहा कि वह भविष्य में सफल एथलीट बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। उड़ान कार्यक्रम के संस्थापक अजित यादव ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कार्यक्रम नि:शुल्क संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बधिर खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.