लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- पलियाकलां। मझगईं कस्बे के दक्षिण मुखी प्राचीन हनुमान मंदिर पर विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी आशीष गुप्ता के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजित हवन-पूजन का कार्य पंडित सुरेश चंद्र अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। हवन के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की लोगों ने सराहना की। धार्मिक आयोजन से कस्बे का माहौल भक्तिमय बना रहा।इस दौरान वकील दिनेश दीक्षित, समाजसेवी मोहम्मद खान, मोहम्मद नसीम, रमेश गुप्ता, परदेशी गुप्ता, दिलीप ओझा और अशोक कुमार सह...