प्राचीन हनुमान मंदिर में अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन
दुमका, जून 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। पुरुषोत्तम मास के मौके पर रामगढ़ बाजार स्थित स्व ताराचंद अग्रवाल के बगान स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से निकल कर रामगढ़ बाजार होते हुए लोहारडीह मोड़ स्थित बजरंग बली मंदिर से जोगिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्लाक रोड से वापस लौट गयी। शोभायात्रा के दौरान श्रीराम दरबार की झांकी के साथ सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष हाथों में महाबीरी झंडा,पताका लेकर जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.