प्राचीन हनुमान मंदिर पर 5100 दीपों से होगा दीपोत्सव, तैयारियां पूरी
औरैया, मार्च 24 -- दिबियापुर, संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को प्रस्तावित श्रीराम शोभा यात्रा, दीपोत्सव और महाआरती कार्यक्रम को लेकर नगर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पूरे नगर, खासकर प्रमुख चौराहों, तिराहों और मुख्य मार्गों को भगवा रंग से सजाया गया है। जगह-जगह भगवा ध्वज, तोरण और बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया है। श्रीराम युवा सेना के तत्वावधान में आयोजित यह शोभा यात्रा गुरुवार शाम चार बजे औरैया रोड स्थित नारायणी मंडपम से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। यात्रा के समापन पर औरैया रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव में 5100 दीप जलाए जाने की तैयारी की गई है। आयोजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.