झांसी, मई 3 -- मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत इटायल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे पंच कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का पूजन अर्चन किया गया। आशीष द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। भगवताचार्य कुलदीप मिश्रा शास्त्री (खिलारा) ने पुराण का व्याख्यान करते हुए कहा कि प्रत्येक प्राणी के भीतर भगवान का अंश विद्यमान है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में भगवत भाव को अपनाना चाहिए। इस मौके पर संजय राजपूत, कार्तिक शर्मा, हिमांशु राजपूत, भगत सिंह, विवेक दुबे, छोटू राजपूत, सतीश यादव, सचिन, नीलेश,अविनाश कुमार, आदर्श आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में बाल लीलाओं का वर्णन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.