मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- नगर का शिव मोहनी मंदिर जल्द ही पर्यटक स्थल बनेगा। मंदिर के महन्त के आग्रह पर एसडीएम के पत्र के बाद पर्यटन विभाग की टीम ने आर्किटेक्ट के साथ शिव मोहनी मंदिर का भ्रमण कर पुनरुद्धार की रूपरेखा तैयार कर ली है। नगर में शिव मोहनी मंदिर काफी प्राचीन है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने आते हैं। मंदिर के महन्त स्वामी भजनानंद जी महाराज ने बीते दिनों एसडीएम संत दास पंवार से मंदिर के लिए विकास एवं सौंदर्यकरण आदि के लिए आग्रह किया था। महंत के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने शिव मोहनी मंदिर की प्राचीनता और लोगों की आस्था श्रद्धा को देखते हुए पर्यटन विभाग को पत्र भेजकर मंदिर का सौंदर्यकरण और अन्य कार्य करने की सिफारिश की थी। एसडीएम के सिफारिशी पत्र पर पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ की टीम ने आर्किटेक्ट आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.